संभल, जनवरी 8 -- क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर बनी दादा मियां की मजार और मस्जिद को हटाने के लिए प्रशासन ने 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। बुधवार को तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने लेखपालों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित पक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। मजार और मस्जिद के मुतव्वली मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि यह स्थान उनके पुरखों के समय से चला आ रहा है और यहां हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग आस्था के साथ आते हैं। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद का निर्माण नया नहीं है, बल्कि यह बाबा जी के समय से ही मौजूद है। मुतव्वली ने स्वीकार किया कि प्रशासन की ओर से 15 दिन में हटाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस विषय में मोहल्ले और बस्ती के लोगों से मशविरा करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.