संभल, जनवरी 2 -- संभल में कब्रिस्तान की आठ बीघा भूमि पर 22 अवैध निर्माणों में रह रहे 48 लोगों को शुक्रवार को प्रशासन ने नोटिस तामिल कराया है। सभी नोटिसधारकों को 15 दिन के अंदर अपना जवाब व साक्ष्य देने को कहा गया है। प्रशासन ने श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवादित क्षेत्र के पास स्थित आठ बीघा कब्रिस्तान भूमि पर 30 दिसंबर को कराई गई पैमाइश में 22 अवैध निर्माणों को चिह्नित किया था। तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 48 नोटिसधारकों को अपना जवाब व साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है। यदि तय अवधि में संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए, तो उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नगर पालिका परिषद में टैक्स जमा करना भूमि के स्वामित्व का प्रमाण नहीं माना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.