बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। कलक्ट्रेट पर सरूरपुर गांव के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लिए कब्रिस्तान की भूमि को चिन्हित करने और इस संबंध में चल रहे विवाद को समाप्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्रिस्तान की भूमि पर कथित तौर पर जबरन बुलडोजर चलवाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्रवाई पूरी तरह गलत थी और इस पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए थी। ग्राम प्रधान पति जगबीर सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा चुनावी राजनीति के तहत इस तरह के षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। बताया कि गांव में नौ बीघा कब्रिस्तान की भूमि है, जिसमें से कुछ हिस्से पर तालाब बना हुआ था। जहां तालाब था, वहां कुछ ग्रामीणों ने अवैध रूप से मकान बना लिए हैं। जगबीर सिंह ने आगे बताया कि अब बची हुई भूमि का उपयोग मुस्लिम समु...