पीलीभीत, फरवरी 14 -- कलीनगर। कब्रिस्तान की बांउड्री तोड़ने से लोगों में नाराजगी पनप गई। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरु कर दी है। कस्बा कलीनगर के मोहल्ला माही गिरान में कब्रिस्तान मौजूद है। 12 फरवरी को अराजक तत्वों ने कब्रिस्तान की बांउडी तोड़ दी। इसकी जानकारी लगते ही लोगों में नाराजगी पनप गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। कस्बे के रहने वाले इमरान, शंहशाह, सब्बन, मो. हनीफ, राशिद और नूर मोहम्मद आदि ने कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...