सीतामढ़ी, नवम्बर 24 -- सीतामढ़ी। परिहार के पूर्व जिला पार्षद प्रो गौहर सिद्दीकी ने परिहार प्रखंड व बेला थाना क्षेत्र के कुल पांच कब्रिस्तानों की घेराबंदी कराने तथा अपने ग्राम बराही स्थित कब्रिस्तान में विद्युतीकरण कराने की मांग डीएम से की है। प्रो गौहर ने अलग-अलग आवेदन देकर परिहार थाना क्षेत्र के सूतीहारा, गोरहारी, खोकसी, परिहार खास तथा बेला थाना क्षेत्र के नोचा कब्रिस्तान की घेराबंदी की आवश्यकता पर जोर दिया है। इसके साथ ही अपने गांव बराही के कब्रिस्तान में रौशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विद्युतीकरण कराने की मांग भी की है। प्रो गौहर सिद्दीकी ने कहा कि इन कब्रिस्तानों में घेराबंदी नहीं होने के कारण दफन के कुछ ही घंटों बाद जंगली जानवरों द्वारा कब्रों को रौंद के साथ साथ उन्हें खोद भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में...