चाईबासा, फरवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार को शब-ए-बारात का पर्व पूरे अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया। इस मौके पर लोगों ने पूरी रात अल्लाह की इबादत में गुजारी और अपने द्वारा जाने-अनजाने में किए गए गुनाहों की माफी के लिए खुदा से दुआ मांगी। शब-ए-बारात को लेकर मस्जिदों में विशेष नमाज का आयोजन किया गया, जहां कलाम पाक की तिलावत हुई और नफिल नमाज अदा की गई। समाज के लोग अपने परिजनों की कब्र पर जाकर उनकी मगफिरत की दुआ करते नजर आए। कब्रिस्तानों में मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाई गई तथा फूलों की चादर चढ़ाई गई। शहर के मस्जिदों के अलावा कब्रिस्तान को भी बिजली बत्ती से सजाया गया था। बड़े छोटे और बुजुर्गों ने दो दिनों का रोजा भी रखा। मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों, कब्रिस्तान में इबादत किया। आधी रात के बाद मस्जिदों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.