भदोही, फरवरी 22 -- भदोही, संवाददाता। पटेल नगर स्थित आर्यभट्ट छात्रावास मैदान में रविवार की सुबह योगाभ्यास कर लोगों ने खूब पसीना बहाया। सूर्यदेव की पहली किरण संग योग का दृश्य देखते ही बन रहा था। इस दौरान कैलाशनाथ पाल ने बताया कि कब्ज बीमारी तमाम रोग की जननी है। कब्ज ऐसा रोग है जो अनेकों बीमारी को जन्म देता है। कब्ज की समस्या बनी रही तो व्यक्ति सुस्ती, सिर दर्द, सिर का भारीपन, पेट का भारीपन, नींद न आना, मताभ्रिम, भूख न लगना, कमर दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। कब्ज का प्रमुख कारण भोजन में रेशेदार पदार्थ, छिलका वाला दाल, सब्जियों का अभाव, चाय, चीनी, काफी, मिर्च-मसाला व मैदा का सेवन करना है। इस मौके पर आनंद कुमार, राकेश, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...