उन्नाव, मार्च 28 -- मोहान। हसनगंज कस्बा के बाहर लखनऊ बांगरमऊ मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट पर 20 से अधिक युवकों ने पहुंच कर कर्मचारियों को मारपीट कर सीसी कैमरे की लगी डीवीआर निकाल कर कब्जा कर लिया था। तीसरे दिन भी कोई कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को पीड़ित ने सीएम दरबार में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। हसनगंज कस्बा निवासी शुभम रस्तोगी ने एसडीएम सहित पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बुधवार उनके रिश्तेदार 20 से अधिक युवकों के साथ रेस्टोरेंट पर आए गाली गलौज व मारपीट करते हुए सभी कर्मचारियों को भगा कर कब्जा कर लिया था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसडीएम सहित पुलिस से की थी। लेकिन तीसरे दिन भी कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित रेस्टोरेंट मालिक शुभम रस्तोगी ने सीएम दरबार में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई कर कब्जा मुक्त करने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.