कौशाम्बी, जून 21 -- पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव की उमा देवी पत्नी मदन ने बताया कि पड़ोसी सगे भाई दिलीप, अशोक, राकेश व हग्गन उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर 19 जून को गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला को मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.