गोरखपुर, मार्च 25 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा क्षेत्र के गोविंदपुर में एक व्यक्ति के निजी जमीन को पट्टीदार अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सास व पुत्रवधु ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी बिन्द ने पुलिस को बताया कि निजी भूमि में पट्टीदार अवैध कब्जा कर गंदगी और लकड़ी रख रहे थे। इसका पत्नी और पिता ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसकी पत्नी और बाप को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने लालू, रामरती देवी,मधुबाला,अंकिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.