उन्नाव, दिसम्बर 6 -- पुरवा। पैतृक मकान पर कब्जेदारी का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर चार महिलाओं को जख्मी कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। तब पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के भूपतिपुर गांव की रहने वाली परमेश्वरी देवी व कैलाशा के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसके पैतृक खंडहर पुश्तैनी मकान में गांव के ही राजू, सुनील, राजू की पत्नी, बेटी व धनारी आदि जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियारों से इन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर फट गया। उसे बचाने दौड़ी गुड्डी के सिर पर सुनील ने फावड़ा मार दिया। इसी दरम्यान क्रांति को भी मारा पीटा। जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाया। घटना को लेकर पीड़ितों ने कोतवाली में ...