अयोध्या, दिसम्बर 30 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक भूखंड पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। सीओ सिटी को दी गई शिकायत में पूजा सोनकर पत्नी संदीप निवासी खुर्दाबाद का कहना है किउसके देवर ने अपने हिस्से का दो कमरा भोला यादव को बेंच दिया था। भोला की ओर से उनके ससुर भाईलाल के नाम दर्ज जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते 25 दिसंबर को दीवार तोड़कर उसकी खाली पड़ी जमीन में गेट खोल दिया और पेड़ काट अवैध निर्माण करने लगे। विरोध पर भोला यादव के साथ राम बाबू व श्याम बाबू,उनकी पत्नी, रामभवन यादव,बबली यादव,प्रेम यादव,तीरथ यादव के पुत्र व उनके अन्य सहयोगी निवासीगण खुर्दाबाद ने अभद्रता करते हुए उसको व देवरानी के साथ मार-पीट की तथा धमकी दी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.