सीतापुर, जनवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। नगरपालिका ने रम्पा महल, लाल कपड़ा कोठी और रानी कोठी को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द कब्जा हटाने को कहा था। सभी कब्जेदारों को 15 दिन का समय दिया गया था। सोमवार को रम्पा महल के कब्जेदारों ने तहसील प्रशासन को महल की चाबी सौंप दी। ऐसे में तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे और कब्जा लेकर प्रशासन की तरफ से ताला डाल दिया। कब्जेदारों ने कोई भी विरोध नहीं किया और शांतिपूर्ण तरीके से अपना कब्जा हटा लिया। हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। रम्पा महल पर लंबे समय से कब्जा चल रहा था। जिसको खाली कराने को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने बीती आठ जनवरी को रम्पा महल समेत रानी कोठी और लाल कपड़ा कोठी को खाली कराने का नोटिस जारी किया था। जिसमें रम्पा महल पर कब्जेदार मनोरमा के करीबी शकील ने कब्जा कर रखा था। नगर पालिका के नोटिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.