अंबेडकर नगर, दिसम्बर 15 -- भीटी। महरुआ थाना क्षेत्र के मथानी गांव निवासिनी पूनम पत्नी इंद्रजीत यादव ने आरोप लगाया है कि बाग की कब्जेदारी के विवाद में आधा दर्जन दबंगों ने उसके पति के ऊपर हमला कर दिया। बीते रविवार को दबंग जबरन कब्जा कर रहे थे, मना करने पर आरोपियों ने मारपीट की। हल्ला गुहार पर उसके पति की जान बच सकी। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है, मेडिकल रिपोर्ट के उपरांत मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.