कन्नौज, फरवरी 2 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के भोजपुर निगोह गांव में पशुचर की जमीन पर लेखपाल और प्रधान की सांठगांठ से लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। उस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद एसडीएम ने बीडीओ को वहां स्टेडियम बनवाए जाने के निर्देश दिए हैं। भोजपुर निगोह गांव के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि ग्राम प्रधान और क्षेत्रीय लेखपाल ने गांव के लोगों से मोटी रकम लेकर पशुचर और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करवा दिया है। उप जिलाधिकारी ने शिकायत के बाद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी क्षेत्रीय लेखपाल हरिनंदन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने ग्राम समाज की कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर स्टेडियम बनवाए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारी दी...