एटा, फरवरी 11 -- न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाने गए दीवानी अमीन व पुलिस टीम का घेराव कर लिया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। जलेसर के मोहल्ला महावीरगंज में इंदिरा पार्क के पास कमरा बना हुआ है। मालिकाना हक को लेकर बीते करीब 15 वर्षो से वाद चल रहा है। 29 मार्च 2024 को न्यायालय की ओर से स्वरुपा देवी के पक्ष में निर्णय पारित किया गया था। कब्जा मुक्त कराने के लिए कई बार चेतावनी दी गई थी। मंगलवार को न्यायालय के अमीन दीपेश कुमार एवं उपनिरीक्षक रामवीर सिंह स्वरूपी देवी पत्नी गिरधारी लाल को कब्जा दिलाने को मोहल्ला महावीरगंज में इंदिरा पार्क के पास बने कमरे पर पहुंचे थे। भगवान सिंह , रामा देवी आदि दर्जनों महिला पुरषों ने विरोध करते हुए पुलिस गाड़ी व कोर्ट अमीन का घेराव कर लिया। गंभीरता को देख मौके पर कोतवाली से फोर्स बुलाया ग...