रामपुर, जनवरी 4 -- करोड़ों की जमीन राजस्व प्रशासन ने कब्जामुक्त तो करा दी। लेकिन सालभर बाद भी मालिकाना हक रखने वाली नगर पंचायत के हाथ यह जमीन नहीं आ पाई है। नगर पंचायत के लोग कब्जे के लिए चक्कर काट रहे हैं। लेकिन लेखपाल रोज पैमाइश के लिए टरका रहे हैं। बेशकीमती जमीन लावारिस पड़ी है। नगर पंचायत का मन यहां मार्केट विकसित करने का है। शाहबाद में रामलीला मैदान के सामने एसबीआई से सटकर मार्केट बनी हुई थी। इस पर दाे साल पहले तत्कालीन लेखपाल राजकुमार शर्मा ने धारा-67 के तहत तहसीलदार न्यायालय में केस दर्ज कराया था। लेखपाल के मुताबिक जितनी जमीन पर मार्केट बनी थी, उतनी मार्केट के मालिक राजेश गुप्ता की नहीं है। बल्कि उसमें उनका कुछ ही हिस्सा है। उन्होंने आसपास की सरकारी जगह पर कब्जा कर दुकानें बना लीं। सालभर पहले तहसीलदार कोर्ट से आदेश आने के बाद राजस्...