खगडि़या, अप्रैल 25 -- खगड़िया। नगर संवाददाता परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव में खेत में जबरन मिट्टी काटने के विरोध करने पर गुरुवार को पड़ोसी ने हमला कर पिता, पुत्र समेत तीन लोगों को जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान कबेला के रहने वाले रामबोल चौधरी, उनकी पत्नी सुनीता देवी व उसकेबेटे जयराम चौधरी के रूप में की गई है। जख्मी रामबोल चौधरी ने बताया कि सुबह में जब उनलोगों ने पड़ोसी से जबरन खेत से मिट्टी काटने का विरोध किया तो उसने विरोध किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। वहीं उसके बेटा ने जब कहा कि उसके पिता के साथ मारपीट नहीं करें बल्कि पंचायत करवाएं। इस पर दूसरे पक्ष ने जयराम चौधरी पर खंती से हमला कर दिया। इसी बीच बचाव करने के लिए पहुंची रामबोल चौधरी के मां सुनीता देवी के साथ भी मारपीट की गई। तीनों जख्मी को परबत्ता सीएचसी में भर्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.