रुडकी, जून 9 -- ऊर्जा निगम देहरादून से विजिलेंस टीम ने सोमवार को क्षेत्र में छापेमारी कर छह घरों से से बिजली चोरी पकड़ी। टीम के एई रोबिन सिंह, धनंजय कुमार, विकास कुमार, पुलिस निरीक्षक मारुत शाह, उप निरीक्षक संजीव त्यागी ने एसडीओ विवेक गुप्ता, जेई अनिता काला, सपना रावत, मनोज कुमार सैनी और लाईन स्टाफ जोनी उर्फ तसलीम, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार, अतुल कुमार, बुद्दसिंह, सुमित कुमार के साथ लक्सर के कबूलपुरी रायघटी गांव में चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने धरम सिंह, सोनू, जयकुमार, राजवीर, नाथिया और बीरपाल के घर में बिजली की चोरी पकड़ ली। जेई सैनी ने सभी 6 लोगों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.