बिहारशरीफ, दिसम्बर 22 -- कबूतर और गुब्बारा उड़ाकर नालंदा में चार दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ आगाज विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 320 खिलाड़ी हुए शामिल विजेताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित फोटो: 22 नालंदा 02: नालंदा में सोमवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज करते जिला सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार व अन्य। नालंदा, निज संवाददाता। कबूतर और गुब्बारा उड़ाकर नालंदा में चार दिवसीय खेल महोत्सव का सोमवार को आगाज हुआ। दौड़, कबड्डी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 320 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। विजेताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बिहारशरीफ माउंट लिट्रा जी स्कूल में सोमवार को मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (विशेष पॉक्सो) धीरेंद्र कुमार, विशिष्ट अतिथि अभिषेक कुमार पांडेय व कामना कुमारी न...