शामली, जनवरी 29 -- परमेश्वर कबीर साहेब जी के 508वें निर्वाण दिवस के अवसर पर सतलोक आश्रम, वेदखेड़ी में आयोजित तीन दिवसीय विशाल आध्यात्मिक समारोह बृहस्पतिवार को श्रद्धा, शांति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हो गया। यह आयोजन जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सान्निध्य में हुआ, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। वैदखडी सतलोक आश्रम में निर्वाण दिवस पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम में तीसरे अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं को देशी घी से बने लड्डू, हलवा, पूड़ी, सब्ज़ी, रायता सहित सात्विक एवं शुद्ध भोजन प्रसाद रूप में वितरित किया गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने संत रामपाल जी महाराज के संदेशों को जीवन में अपनाने और समाज में सद्भाव, समानता व मानवता के प्रसार का संकल्प लिया। तीन दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.