लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, संवाददाता। बीबीएयू में पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण, सतत विकास एवं जलवायु परिवर्तन पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताया, पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। यहां रिवर योग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता संजय स्वामी ने कहा कि हमें सतत और सही विकास के लिए ऐसी रणनीति बनानी होगी, जो प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखे। शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास के संयोजक प्रमिल द्विवेदी ने कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण और वनों की कटाई से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरणविद कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.