गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री कबीर ज्ञान मंदिर में संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब की 627वीं जयंती सह आविर्भाव महोत्सव का भव्य आयोजन बुधवार को हुआ। जिसमें झारखंड के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः आठ बजे से सदगुरु कबीर साहब कृत बीजक के सस्वर पाठ व यज्ञ हवन से किया गया। सदगुरु मां के सानिध्य में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सद्गुरु कबीर बीजक के मंत्रोच्चार से वैदिक यज्ञ किया। कबीर की वाणी है विशुद्ध अमृत: मां ज्ञान महोत्सव में भक्तों को संबोधित करते हुए सद्गुरु मां ने कहा कि कबीर की वाणी खालिस अमृत है। यह समस्त मानव समाज के लिए संजीवनी बूटी है। परमात्मा की ओर से अखिल मानवता को दिया गया यह अमृतोपम उपहार है। इसे अपना कर मानव जहां परम सुखी हो जाता है, वहीं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.