हाजीपुर, फरवरी 21 -- पातेपुर, संवाद सूत्र पातेपुर के अलीनगर मठ के मठाधीश अमित गोस्वामी को बनाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर पातेपुर सीओ बलिगांव थाना अध्यक्ष के साथ दर्जनों संत के सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। मिली जानकारी अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के अलीनगर लेवढ़न के कबीर पंथी मठ के मठाधीश अमित कुमार उर्फ अमित गोस्वामी को बनाया गया है। स्व. सुदर्शन गोसाई के शिष्य अमित को बिहार धार्मिक न्यास बोर्ड परिषद पटना द्वारा नियुक्त महंत भोला गोस्वामी को अपसरित करते हुए न्यासधारी की मान्यता दी गई है। इस मौके पर पातेपुर सीओ प्रभात कुमार थानाध्यक्ष रामनिवास समेत विभिन्न जिलों से आए दर्जनों संत साथ सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...