वाराणसी, मई 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कबीरनगर (दुर्गाकुंड) के लोगों ने कॉलोनी में खुलने जा रही देसी शराब की दुकान के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। कबीर नगर नागरिक आवासीय कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने ठेका स्थानंतरित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग किया कि प्रस्तावित ठेके को निरस्त या कहीं और स्थानांतरित कराया जाए। क्योंकि जिस जगह ठेका खुल रहा है, उसके 50 मीटर दायरे में दो स्कूल हैं। इंजीनियरिंग और मेडिकल के कई कोचिंग सेंटर भी हैं। स्थानीय निवासियों ने शराब के ठेका को हटाने के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की है। लोगों ने कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर खुली अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान को भी अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.