बाराबंकी, फरवरी 18 -- मसौली। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत देवकलिया मजरे मुंजापुर एवं कल्याणी नदी के दक्षिण तट पर स्थित सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान में परम पूज्य गुरुदेव निष्ठा साहेब की उपस्थिति में परम पूज्य सदगुरु विशाल देव की पुष्प स्मृति पर बुधवार को कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू आदि शामिल होंगे। संत निष्ठा साहेब सेवा ट्रस्ट एवं संत कबीर अध्यात्म संस्थान के अध्यक्ष आलोक दास ने बताया कि इस मौके पर सुबह पांच बजे गुरु वंदना, साढ़े आठ बजे विशाल वचनामृत पाठ, 10 बजे से एक बजे तक भजन सत्संग के बाद गुरुपूजा होगी। वहीं दो बजे से सदगुरु प्रेम देव एवं सदगुरु विशाल देव की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इसके बाद दोपहर सवा दो बजे से भण्डार का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.