सहरसा, दिसम्बर 26 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कबीरा धाप बाजार में आग लगने की घटना के बाद पीड़ित परिवारों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अग्निकांड में दुकान व आवास गंवाने वाले दिनेश महतो, अनंत कुमार और अभिषेक महतो अब खुले आसमान के नीचे जीवन गुजारने को मजबूर हैं। आग की घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मौके पर किसी प्रकार की ठोस राहत व्यवस्था नहीं पहुंच पाई है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि कपड़े, खाने - पीने का सामान और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की भारी कमी है। घटना के बाद प्रशासन की ओर से केवल जांच और मुआवजे का आश्वासन दिया गया है। सलखुआ अंचलाधिकारी पुष्पांजलि कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सरकारी नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि पीड़ितों का कहना है कि जब तक मुआवजा मिलेगा, तब तक गुजर - बसर करन...