शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुवायां थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रामशंकर (35) अपने भाई के साथ कबीरपुर में रह रहा था। सुबह निगोही-पुवायां मुख्य मार्ग स्थित एक मकान के अंदर उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों को खबर दी गई तो वे आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। पति का शव देखकर पत्नी बदहवास हो गई और रोते-बिलखते उससे लिपट गई। ग्रामीणों के अनुसार रामशंकर नशा करने का आदी था, हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.