दरभंगा, जनवरी 3 -- दरभंगा। सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव से गत एक जनवरी से लापता दो युवकों में से एक युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान लक्ष्मी महतो के पुत्र मन्ना महतो (25) के रूप में हुई है। मन्ना का शव शनिवार की दोपहर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बीएमपी के पास गेहूं के खेत में मिला। मन्ना की हत्या गला दबाकर की गई है। उसके सिर पर भी जख्म का निशान था। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले जाया गया। बता दें कि कबीरचक निवासी दो दोस्त बादल मंडल व मन्ना महतो एक जनवरी को दोपहर घूमने घर से निकले थे। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। दो जनवरी को बादल के पिता विनोद मंडल एवं अन्य परिजनों ने दोनों की अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। खोजबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.