सोनभद्र, मई 19 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। बीना चौकी क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे आईडब्ल्यूएसएस जयंत परियोजना से आई पेयजल पाइप लाइन को रविवार की रात कबाड़ चोरों ने काट दिया। इससे बीना कालोनी और खदान की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पाइप काट दिए जाने से हजारों लीटर पानी बेवजह बह रहा है। बीना चौक क्षेत्र के बस स्टैंड के पीछे अज्ञात चोरों ने रविवार की रात लगभग दो बजे पेयजल पाइप लाइन काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे हजारों लीटर पानी बहने के साथ बीना कॉलोनी और खदान में आपूर्ति ठप हो गयी। प्रचंड गर्मी में पानी सप्लाई न होने से कर्मियों में रोष व्याप्त है। कर्मियों का आरोप है कि कबाड़ चोरों द्वारा रात में ही कास्ट आयरन पाइप क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इतना ही नही सोमवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.