बस्ती, फरवरी 16 -- मुंडेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुंडेरवा कस्बे के वार्ड नंबर छह सुभाषचंद्र बोस नगर में स्थित एक कबाड़ की दुकान में शनिवार/ रविवार की देर रात आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक ने यूपी 112 और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कबाड़ की दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार आग में करीब 70 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उनका आरोप है कि किसी ने जंगला तोड़कर आग लगाई है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में थाने पर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मुंडेरवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी सुनील कुमार उर्फ सोनू पुत्र ओमप्रकाश कस्बे के सुभाषचंद्र बोस नगर मे...