लखनऊ, फरवरी 9 -- काकोरी, संवाददाता। दुबग्गा में शनिवार रात एक दुकान में कबाब पराठा खा रहे युवक पर कार सवार ने हमला कर दिया। भीड़ को आता देखकर कार सवार मौके से भाग गए। पीड़ित लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जेहटा रोड निवासी गौरव कुमार हजरतगंज स्थित इंदिरा भवन में नौकरी करता है। उसने बताया कि वह शनिवार शाम प्ररेणा स्थल चौराहे स्थित दुकान पर कबाब पराठा खा रहा था। आरोप है कि हयातनगर निवासी सतीश अपने दोस्त उदय समेत तीन अज्ञात लोगों के साथ नशे में कार से आया, और सड़क किनारे खड़े लोगों से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंग उसे गाली-गलौज देते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे। मारपीट होता देखकर आसपास के लोग आने लगे। भीड़ को आता देखकर कार सवार मौके से भाग निकले। गौरव खून से सना हुआ थाने पहुंचा। उसने पुलिस को अपने...