संभल, फरवरी 6 -- संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित तिकोनिया पार्क अब "वेस्ट टू वंडर" की मिसाल बन गया है। नगर पालिका ने इस पार्क को बेकार पड़े टायरों और अन्य वेस्ट मैटेरियल से आकर्षक रूप देकर न केवल सुंदर बनाया है, बल्कि कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश भी दिया है। पुराने टायरों को रंग-बिरंगे पेंट से सजाकर उनमें फूल-पौधे लगाए गए हैं, जो पार्क की शोभा बढ़ा रहे हैं। वेस्ट सामग्री से तैयार की गई कुर्सियां भी यहां लोगों के बैठने के लिए लगाई गई हैं। यह पहल दिखाती है कि सही सोच और रचनात्मकता से कचरे को उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है। पार्क राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है, वहीं बच्चों और युवाओं को रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूक कर रहा है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर निर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.