गिरडीह, अक्टूबर 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के अटका स्थित पड़ाव मैदान में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी सह साहित्य समागम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने कबाड़ से जुगाड़ कर एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट बनाकर उसकी प्रदर्शनी लगायी। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य शत्रुध्न प्रसाद मंडल मुख्य अतिथि जबकि अटका पूर्वी के मुखिया संतोष प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य टेक नारायण साव, अटका पश्चिमी के पूर्व मुखिया जीबाधन मंडल, भाजपा नेता दीपू मंडल, शिक्षक महेंद्र प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल, राजेश प्रसाद आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके पूर्व फीता काटकर अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात द सुपर 40 शैक्षणिक संस्थान के बच्चों के द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.