मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग ने अहियापुर थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर स्थित एक कबाड़ गोदाम की आड़ में चल रहे अवैध शराब के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में गोदाम से विभिन्न ब्रांडों की लाखों रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई है। हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गये। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कबाड़ गोदाम में शराब की बड़ी खेप डंप की गई है। सूचना के आधार पर जब टीम मौके पर पहुंची और गोदाम का ताला तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पूरे गोदाम में विदेशी शराब की बोतलों और खाली कार्टन का अंबार लगा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि तस्करी का यह केंद्र एक घने रिहायशी इलाके में ...