बस्ती, फरवरी 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के बरदहिया मेहदावल मार्ग पर कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। यह आग गुरुवार भोर में लगी। यह आशीष गुप्ता निवासी बरदहिया के निवासी हैं। कबाड़ के बड़े गोदाम में आग लगने की सूचना पर अग्नि शमन दल मौके पर पहुंचा। आग पर नियंत्रण के लिए दो बड़ी व छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। भोर से लगी आग पर करीब दो घंटे बाद आग पर काबू किया गया। इस दौरान पास पड़ोस के लोगों की सांस अटकी हुई थी। आग पर नियंत्रण होने पर उन्होंने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...