संभल, अप्रैल 19 -- शहर के बीच संचालित कबाड़ के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। दमकल के पहुंचने से पहले ही आग पूर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने गोदाम शहर से बाहर बनाए जाने की चेतावनी दी है। मोहल्ला कागजी निवासी तंजीम पुत्र जमील अहमद का घर में ही कबाड़ का गोदाम है। वहीं से वह कबाड़ का व्यापार करता है। शुक्रवार की दोपहर परिवार के लोग जुमे की नमाज अदा करने गए हुए थे। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। आग लगने पर परिवार सहित मोहल्ले के लोगों में चीख पुकार मचना शुरू हो गई। मोहल्ले के लोगों की मदद से समरसेबल व अग्नि संयंत्र की सहायता से से किसी तरह आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना दमकल को दे दी। जब तक दमकल पहुंची तब तक लोगों आग बुझा ली थी। गोदाम संकरी गली में होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.