सीवान, दिसम्बर 6 -- गोपालपुर,निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपियाँ स्थित हसनैन राय उर्फ अफ़रोज़ के कबाड़ी दुकान से पुलिस छापेमारी के दौरान भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के गैस पाइप लाइन की चोरी की गई 45 पीस लोहे का पाइप बरामद किया है। यह छापेमारी 2 दिसम्बर को थानाध्यक्ष मिहिर कुमार एवं गोपालगंज के सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार ने दलबल के साथ की। थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने अपने फर्द बयान में कहा है कि सिधवलिया थानाध्यक्ष सोमदेव कुमार 2 दिसम्बर को पहुंचकर बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली है कि गोपालगंज से 45 पीस लोहे का पाइप लाइन की चोरी में छपियाँ के हसनैन राय उर्फ़ अफ़रोज़ एवं हरिहान्स के ज़हीर कुरैशी की संलिप्तता है। जिसके बाद की गई छापेमारी में 45 पीस लोहे का पाइप बरामद किया गया। उक्त कबाड़ी दुकान को सील कर चौकीदार की पहरेदारी बैठ...