सहरसा, दिसम्बर 4 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार साह की इलाज के दौरान रमेश झा रोड स्थित निजी क्लिनिक में मौत हो गई।मृतक सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ का कारोबार करता था।परिजनों ने सौरबाजार पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है।परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले सौरबाजार पुलिस पर एक चोरी मामले में पूछताछ करने के लिए ले गई थी।पूछताछ के दौरान पिटाई के बाद अगले दिन शाम में छोड़ा गया।जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां तबीयत खराब होने के कारण निजी क्लिनिक में ले जाया गया।जहां बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।परिजनों ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।मृतक को 27 नवम्बर को 05 बजे शाम में पुलिस पूछताछ के लिए ले गयी थी।जिसे अगले दिन शाम में पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.