फरीदाबाद, फरवरी 19 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। आगरा कैनाल के पास कबाड़ का काम करने वाले हाजी अख्तर खान ने करीब 100 ग्राम सोने के गहने उनके असली मालिक को लौटा दिए। लगभग 15 लाख रुपये कीमत के ये गहने एसीपी कार्यालय में औपचारिक पहचान के बाद सौंपे गए। दीपावली की सफाई में गलती से कबाड़ में चले गए थे। कुंभ यात्रा से पहले रखे थे सुरक्षित सेक्टर-3 निवासी अशोक शर्मा ने बताया कि जनवरी 2025 में वह परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। घर खाली रहने के कारण उन्होंने करीब 10 तोले सोने के गहने एक डिब्बे में रखकर बोरे में सुरक्षित कर दिए। लौटने के बाद रोजमर्रा की व्यस्तता में वह डिब्बा याद नहीं रहा। कुछ महीनों बाद दीपावली की सफाई के दौरान वही बोरा पुराने सामान के साथ कबाड़ समझकर बेच दिया गया। उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके अंदर कीमती गहने भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.