हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में आयोजित चतुर्थ संस्कृत छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता में कबड्डी के फाइनल मुकाबले में स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल ज्वालापुर ने ऋषि संस्कृत महाविद्यालय खड़खड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल के फाइनल में गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय ने श्री जगद्गुरु श्री चंद्र संस्कृत महाविद्यालय भगवद्धाम को हराया। रस्साकशी के फाइनल में श्री जगद्गुरु श्री चंद्र संस्कृत महाविद्यालय भगवद्धाम की टीम विजयी रही। रिले रेस में स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल प्रथम, श्री भारती संस्कृत विद्यालय द्वितीय और ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। कोच भारत भूषण, नैन्सी और सोनिया का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि संस्कृत अकादमी के वित्ताधिकारी सत्येंद्र डबराल और संस्कृत शिक्षा के सहायक निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.