जौनपुर, जनवरी 20 -- मुफ्तीगंज। माइक्रोटेक कालेज एण्ड टेक्नालाजी मुर्तजाबाद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय इण्टर कालेज खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने सोमवार को बीडीओ कान्फ्रेंसिंग से की। खेल में क्षेत्र के 12 कॉलेजों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में सीता राम इंटर कालेज ने सहदेव इंटर कालेज को चार अंक से पराजित कर दिया। क्रिकेट में वैष्णो इंटर कालेज ने देव इंटरनेशनल को पराजित किया। आयोजक कालेज के प्राचार्य गौरव श्रीवास्तव ने विजई टीम को पुरस्कृत करते हुए कहा कि यह आयोजन अभी एक सप्ताह तक चलेगा। अभी फाइनल खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...