कानपुर, नवम्बर 8 -- कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आंतरिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराणा प्रताप हाउस ने प्रतियोगिता जीती। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाइसिकल रेसर फाउंडर मित्रेश त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. प्रभाकर पांडे ने किया। प्रतियोगिता में विभागीय चार हाउसों के 167 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेमीफाइनल मुकाबलों में आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को 39-14 से हराया। महाराणा प्रताप हाउस ने शिवाजी हाउस को 43-22 से मात दी। वहीं, महाराणा प्रताप हाउस ने फाइनल मैच में आजाद हाउस को 37-28 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं आजाद हाउस उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.