मधुबनी, दिसम्बर 1 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। जिला स्थापना दिवस पर सोमवार को खेल भवन सह व्यायामशाला भवन वाटसन उच्च विद्यालय परिसर में बालकों का कबड्डी मैच आयोजित किया गया। इसमें मधुबनी ने जयनगर को 20- 13 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मधुबनी टीम के रमन कुमार यादव, सूरजभान सिंह, प्रिंस झा, आशीष कुमार, साकेत कुमार, मेराजुद्दीन, गंगेश कुमार ,सरोज कुमार, विजय कुमार, सुधांशु कुमार राजन सिंह शामिल थे। वहीं जयनगर टीम में आदित्य कुमार, दुष्यंत कुमार, मोनू कुमार, मो. रेहान, प्रेमसागर, रंजन कुमार, अंकुश कुमार, चंद्रभूषण, आयुष कुमार, भोलू कुमार शामिल थे। स्कोरर के रूप में अपनी भूमिका मुस्कान कुमारी और भारती कुमारी ने निभायी। कार्यक्रम का उद्घाटन और समापन जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने बच्चों के बीच मेडल ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर किया। ...