गंगापार, फरवरी 16 -- पाटलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय पाटलेश्वर महोत्सव खेल प्रतियोगिताओं और कवि सम्मेलन के साथ संपन्न हुआ। पहले दिन क्रीड़ा स्पर्धाओं में युवाओं ने उत्साह दिखाया, वहीं दूसरे दिन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव का शुभारंभ किसान नेता केके मिश्रा एवं प्रधान प्रतिनिधि दीपेंद्र प्रताप सिंह ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में 12 टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रयागराज की मदन मोहन मालवीय स्टेडियम टीम प्रथम और शगुन एकेडमी बसरिया ए द्वितीय रही। बालिका वर्ग की 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में सलोनी बिन्द ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में रितेश यादव और रितेश कुशवाहा ने विभिन्न स्पर्धाओं में बाजी मारी। दूसरे दिन मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच कवि सम्मेलन हुआ।...