भभुआ, फरवरी 4 -- मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी, फुटबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ फुटबॉल मैच में रामपुर ने चैनपुर को 1-0 से शिकस्त देकर जीत हासिल की जगजीवन स्टेडियम में हुई खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाए दमखम (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत बुधवार से शहर के जगजीवन स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर, चैनपुर, कुदरा और नुआंव प्रखंड की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहले मैच में नुआंव ने कुदरा को हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में रामपुर ने चैनपुर पर जीत दर्ज की। फाइनल मैच रामपुर और नुआंव के बीच खेला गया, जिसमें नुआंव ने 32 अंक बनाकर रामपुर (18 अंक) को पराजि...