गोंडा, फरवरी 4 -- गोण्डा। शहर के उतरौला रोड पर स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे बुधवार को मेरा युवा भारत गोण्डा के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम दिवस में कुश्ती बालक वर्ग, 400 मीटर दौड़ बालक एवं बालिका वर्ग, कबड्डी बालिका वर्ग की प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अजय पाठक, आशीष मिश्रा डॉ. रजनीकांत तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता की शुरुआत की। अतिथियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक रजनीकांत ने बताया कि कबड्डी में नवाबगंज की टीम विजेता एवं झंझरी की टीम उपविजेता रही। दौड़ बालिका वर्ग नेहा प्रथम, सुधा मिश्रा द्वितीय तथा मानसी निषाद तृतीय स्थान और दौड़ बालक वर्ग आकाश प्रथम, अभिषेक मिश्रा द्वितीय और अभिनंदन तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि कुश्ती में रामानन्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.