धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद कबड्डी प्रतियोगिता में द्वारिका मेमोरियल की टीम विजेता बनी है। क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित खेल महोत्सव में स्कूल की टीम ने अंडर 14 बालक वर्ग में कप पर कब्जा किया। कप्तान अमित कुमार सिंह एवं उप कप्तान प्रियांशु कुमार यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर 16 बालिका वर्ग में भी द्वारिका मेमोरियल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता जीती। कप्तान जिज्ञासा कुमारी एवं उप कप्तान सुहानी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को ट्रॉफी दिलायी। दोनों टीमों के अन्य खिलाड़ी श्यामसुंदर, विकास, गोलू आनंद, दिलखुश, साधना, रिया प्रज्ञा, नाज परवीन एवं प्रिया ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्य वंदना विहार, पुष्पा सिंह, खेल शिक्षक अभिमन्यु कुमार, पुष्पा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.