गुड़गांव, जनवरी 28 -- गुरुग्राम। पानीपत में आयोजित हरियाणा स्टेट इंटरकॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट में गुरुग्राम के द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज की पुरुष एवं महिला टीमों ने पहले ही दिन प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी, जिसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों से आई टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबलों में पुरुष वर्ग में द्रोणाचार्य की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक रणनीति का परिचय देते हुए नेकीराम कॉलेज, रोहतक को 41-24 के बड़े अंतर से पराजित किया। कप्तान लोकेश के नेतृत्व में सुमित, चेतन्य, दीपांशु, विशेष, तमन्न, विक्की और प्रिंस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पूरी टीम ने सामूहिक समन्वय के साथ खेलते हुए जीत को एकतरफा बना दिया। खेल विभागाध्यक्ष पद्मश्री ड...