मधुबनी, मार्च 3 -- झंझारपुर। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरे दिन समापन हुआ। ललित नारायण जनता महाविद्यालय प्रांगण में खेलो भारत के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झंझारपुर इकाई द्वारा यह आयोजन किया जा रहा था। आयोजन के अंतिम दिन सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल, कप और नगद पुरस्कार दिया गया। कुल आठ खेलों में विभिन्न जगहों से आए खिलाड़ी ने अपना प्रदर्शन दिखाया। जिन आठ खेलों में पुरस्कार दिए गए उनमें कबड्डी के फाइनल में दरभंगा पैंथर्स और लहेरियासराय पैंथर्स के बीच मुकाबला हुआ। दरभंगा पैंथर्स के टीम विजयी रही। उन्हें नगद राशि के अलावा ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। खो-खो बॉयज खेल में बक्सर की टीम एवं झंझारपुर डीएवी के लड़कों की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। झंझारपुर डीएवी के टीम जीत दर्ज की। उन्हें नगद, ट्रॉफी और मेडल दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.